भारत में खेत नापने के लिए प्रयोग होने वाले मात्रक

भारत में खेत नापने के लिए प्रयोग होने वाले मात्रक
******************************************

भारत के अधिकांश भागो में खेतों के नाप के लिए गज, हाथ, गट्ठा, जरीब, बिस्सा,बिस्वॉनसी, उनवांनसी, कचवानसी, बीधा, किल्ला, एकड, हेक्टेअर, मरला, कनाल आदि मात्रकों का प्रयोग होता हैं। इनके मान पूरे देश में अलग अलग हैं।
अगर इतिहास में झांके तो अकबर के शासनकाल के 1571 ई. से 1580 ई. (10 वर्षों) के आंकड़ों के आधार पर भू-राजस्व का औसत निकालकर ‘आइन-ए-दहसाला’ लागू किया गया। इस प्रणाली के अन्तर्गत राजा टोडरमल ने अलग-अलग फ़सलों पर नक़द के रूप में वसूल किये जाने वाला लगान का 1571 से ई. के मध्य क़रीब 10 वर्ष का औसत निकालकर, उस औसत का एक-तिहाई भू-राजस्व के रूप में निश्चित किया।
अकबर ने अपने शासन काल के 31वें वर्ष लगभग 1587 ई. में भूमि की पैमाइश हेतु पुरानी मानक ईकाई सन की रस्सी से निर्मित ‘सिकन्दरी गज़’ के स्थान पर ‘इलाही गज़’ का प्रयोग आरम्भ किया। यह गज़ लगभग 41 अंगुल या 33 इंच के बराबर होता था। वह ‘तनब’ तम्बू की रस्सी एवं ‘जरीब’ लोहे की कड़ियों से जुड़ी हुई बाँस द्वारा निर्मित होती थी। शाहजहाँ के काल में दो नई नापों का प्रचलन हुआ, बीघा-ए-इलाही और दिरा-ए-शाहजहाँनी (बीघा-ए-दफ़्तरी)। औरंगज़ेब के शासन काल में ‘दिरा-ए-शाहजहाँनी’ का प्रयोग बंद हो गया था, परन्तु ‘बीघा-ए-इलाही’ का प्रयोग मुग़ल साम्राज्य के अंत तक चलता रहा। वर्तमान में प्रचलित भूमि मापने की ये निम्नलिखित इकाइयाँ हैं:
नापने का पैमाना
1 Gaz (एक गज) = 1 Yard (एक यार्ड)
= 0.91 Meters (0.91 मीटर)
= 33 Inch (33 इंच)
= 3×3 Feet (9 वर्ग फीट)
1 Hath (एक हाथ) =½ Gaz (आधा गज)
= 18 Inch (18 इंच)
1Gattha (एक गट्ठा) = 5 ½ Hath (साढे पांच हाथ)
= 2.75 Gaz (पौने तीन गज)
= 99 Inch (99 इंच)
1 Jareeb (जरीब) = 55 Gaz (55 गज)
क्षेत्रफल मापने के मात्रक
1 Unwansi (एक उनवांसी)
=24.5025 Sq Inch (24.5025 वर्ग इंच)
1 Kachwansi (एक कचवांसी)
=20 Unwansi (20 उनवांसी)
1 Biswansi ( एक बिसवांसी)
=20 Kachwansi (20 कचवांसी)
= 1 Sq. Gattha (एक वर्ग गट्ठा)
= 7.5625 Sq.Yard (7.5625 वर्ग गज)
= 9801 Sq Inch (9801 वर्ग इंच)
1 Bissa (एक बिस्सा) =20 Biswansi (20 बिस्वांसी)
= 20 Sq.Gattha (20 वर्ग गट्ठा)
1 Kaccha Bigha (एक कच्चा बीघा)
= 6 2/3 Bissa (6 2/3 बिस्से)
= 1008 Sq.Yard and 3Sq Feet (1008 वर्ग गज और 3वर्गफुट)
= 843 Sq. Meters (843 वर्ग मीटर)
1 Pakka Bigha (एक पक्का बीघा)
= 1 sq. Jareeb (एक वर्ग जरीब)
= 3 Kaccha Bigha (तीन कच्चे बीघे)
=20 Bissa (20 बिस्सें)
= 3025 Sq. Yard (3025 वर्ग गज)
= 2529 Sq. Meters 2529 वर्ग मीटर)
= 27225 Sq. Feet (27225 वर्ग फुट)
=165×165 Feet
=55×55 यार्ड
= 0.625 Acre (0.625 एकड)
= 0.253 Hectare (0.253 हेक्टेअर)
= 5 कनाल (एक कनाल में 20 मरला)
= 100 मरला
1 Acre (एक एकड) = 4840 Sq. Yard (4840 वर्ग गज)
= 4046.8 Sq.Meters (4046.8 वर्ग मीटर)
= 43560 Sq. Feet (43560 वर्ग फुट)
= 0.4047 Hectare (0.4047 हेक्टेअर)
= 1.6 बीघा
= 8 कनाल
= 160 मरला
1 Hectare (एक हेक्टेअर)
= 2.4711 Acre (2.4711 एकड)
= 3.95 बीघा
= 11960 यार्ड
= 10000 Sq meters ( 10000 वर्ग मीटर)
बीघा
बीघा भारत के कुछ हिस्सों तथा नेपाल एवं बांग्लादेश में जमीन की माप करने का पारम्परिक पैमाना है जिसका प्रयोग अब भी किया जाता है। भारतीय राज्य बंगाल, बिहार, गुजरात, असम इत्यादि में इसका प्रयोग होता है। एक बीघा १५०० से २५ऊ वर्ग मीटर तक होता है और यह भारत के अलावा नेपाल में भी प्रचलित है। राजस्थान में एक बीघा एक एकड़ से थोड़ा छोटा होता है जबकि हरियाणा में एक एकड़ में ५ बीघे होते हैं।
कट्ठा
कठ्ठा वैदिक काल की लम्बाई मापन की इकाई है। यह ना कि लम्बाई, वरन क्षेत्रफल की इकाई है। यह भारत के साथ साथ नेपाल में भी प्रयुक्त होती है। एक योजन् बराबर होता है चार कोस के। यानि 13-16 कि.मी. 100 योजन से एक महायोजन बनता है। चार गाव्यूति = एक योजन
कठ्ठा का मान भारत मे अलग अलग स्थानो पर अलग अलग है, जैसे
एक कठ्ठा=1361.25 वर्ग फ़ीट (बिहार मे)
एक कठ्ठा= 2,880 वर्ग फ़ीट (267.56 m²).
एक कठ्ठा = 720 वर्ग फ़ीट
गज
गज भारतीय लम्बाई मापन में क्षेत्रफ़ल की इकाई है। इसके मान भारत के भिन्न क्षेत्रों में कुछ कुछ बदलता है।
36 इंच (91.44 cm) बंगाल में
27 इंच (68.58 cm) मुम्बई में
33 इंच (83.82 cm) चेन्नई
33 इंच (83.82 cm) सरकारी सर्वेक्षण हेतु

Comments

Popular posts from this blog